भारत
डबल मर्डर की वारदात, पत्नी और प्रेमी की मौत, पति घायल
jantaserishta.com
19 Oct 2025 10:04 AM IST

x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नबी करीम थाना क्षेत्र में शनिवार रात डबल मर्डर की वारदात सामने आई। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंधों के विवाद में यह पूरी घटना हुई, जिसमें एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। यह घटना 18 अक्टूबर की रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर कुतुब रोड, नबी करीम इलाके में हुई।
मृतकों की पहचान आशू उर्फ शैलेन्द्र (34), पुत्र बॉबी, निवासी ए-34, अमरपुरी, नबी करीम और शालिनी (22), पत्नी आकाश, निवासी बगीची प्रताप नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति आकाश (23), पुत्र पूरण, निवासी बगीची प्रताप नगर, दिल्ली बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:15 बजे आकाश अपनी पत्नी शालिनी के साथ अपनी सास शीला से मिलने कुतुब रोड, नबी करीम पहुंचा था। इसी दौरान, ई-रिक्शा में बैठी शालिनी पर आशू ने अचानक कई बार चाकू से वार कर दिया।
जब आकाश ने देखा कि उसकी पत्नी पर हमला हो रहा है, तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ा और झगड़ा शुरू हो गया। आशू ने आकाश को भी चाकू मार दिया, लेकिन आकाश ने खुद को संभालते हुए आशू को पकड़ लिया और उसी चाकू से उस पर पलटवार कर दिया।
घटना के तुरंत बाद शालिनी का भाई रोहित दोनों (आकाश और शालिनी) को एलएचएमसी अस्पताल लेकर गया, जबकि पुलिस ने आशू को भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद आशू और शालिनी दोनों को मृत घोषित कर दिया और आकाश का इलाज जारी है।
जांच में सामने आया कि शालिनी और आकाश की शादी हो चुकी थी। दोनों के दो बच्चे हैं और शालिनी गर्भवती भी थी। हालांकि, कुछ समय पहले शालिनी का अपने पति से विवाद हुआ था और वह आशू के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। कुछ समय पहले ही वह आकाश के साथ फिर से रहने लगी, जिससे आशू नाराज था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशू खुद को शालिनी के गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता बता रहा था, इसी बात को लेकर दोनों पुरुषों के बीच विवाद बढ़ा हुआ था। पुलिस ने यह भी बताया कि आशू नबी करीम थाना क्षेत्र का कुख्यात था, जबकि आकाश के खिलाफ भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





