भारत

डबल मर्डर: हमलावरों ने महिला और लड़की की हत्या कर दी

Nil dhankar
31 May 2022 7:37 AM IST
डबल मर्डर: हमलावरों ने महिला और लड़की की हत्या कर दी
x
जांच जारी

पंजाब। पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala Murder) की हत्या के बीच कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच राज्य के पटियाला जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. पटियाला में अज्ञात हमलावरों ने महिला और एक लड़की की धारदार हथियार से हत्या कर दी. सूचना के बाद पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, यह घटना पटियाला जिले के कस्बा भुनरहेरी की है. बताया जा रहा है कि एक महिला यहां कुछ ही दिन पहले रहने आई थी. उसके साथ तीन बच्चे भी थे. महिला बुढलाडा क्षेत्र की रहने वाली थी. वह यहां अपने पति के साथ हुए विवाद के चलते रहने आ गई थी.

सोमवार की शाम अज्ञात हमलावरों ने महिला और एक लड़की पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमले कर दिए. इससे महिला व लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हमलावर सोमवार की देर शाम एक गाड़ी से सवार होकर आए थे. इस दौरान महिला को बचाने आए एक अन्य व्यक्ति को भी हमलावरों ने घायल कर दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लेकर जांच शुरू की. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.


Next Story