भारत
डबल मर्डर: कांप उठा इलाका! अवैध संबंध के शक में वारदात
jantaserishta.com
12 March 2025 11:00 AM IST

x
एक आरोपी पकड़ाया.
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से डबल मर्डर की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है.जहां महिला ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर दो लोगों को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया. मरने वालों में एक महिला और पुरुष शामिल है, जो रिश्ते में मां-बेटे थे. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
दोहरे कत्ल की यह वारदात कौशांबी जिले के काजू गांव की है. पुलिस ने पीटीआई को बताया कि वहां एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर एक युवक और उसकी मां पर हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी. आरोपी मां बेटों को शक था कि उस युवक का उनके घर की बेटी के साथ अवैध संबंध है.
पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी शांति देवी (50) और उसके दो बेटों शनि और श्रवण ने सोमवार रात सर्वजीत दिवाकर (22) और उसकी मां संगीता (49) को अपने घर बुलाया और फिर उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
इस वारदात की सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. इसके बाद उनकी लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. एक आरोपी श्रवण को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो आरोपी शांति देवी और उसका बेटा शनि फरार है. एएसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार टीमें गठित की हैं और दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





