भारत
डबल मर्डर वो भी बिना किसी कारण के, चाकुओं से ताबड़तोड़ वार
jantaserishta.com
4 March 2024 11:52 AM IST

x
तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
काशीपुर: चाकुओं से प्रहार कर दो युवकों की जान लेने के पीछे आरोपियों का न कोई मकसद था और न ही इसका कोई ठोस कारण। कहासुनी में गुटबाजी के चलते कातिल जुनून में दो जानों से खेल गए। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या करने में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिए हैं। कुंडेश्वरी रोड पर चैती तिराहे के निकट 29 फरवरी की रात करीब नौ बजे दो गुटों में विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के चार युवकों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर कुंडेश्वरी की कुमाऊं कालोनी निवासी आकाश सैनी (19) पुत्र महेश सैनी और विशालनगर कालोनी निवासी अजय (20) पुत्र सुभाष को घायल कर दिया।
आकाश की उसी रात और अजय की अगले दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक आकाश के भाई चमन सैनी ने आईटीआई थाने में केस दर्ज कराया था। रविवार को केस का अनावरण करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित की गई थीं।
इन टीमों ने चार राज्यों में दबिशें देने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ढकिया नंबर एक निवासी विवेक कुमार पुत्र सतेंद्र कुमार, बंगाली कालोनी पच्चावाला निवासी दीपक कुमार उर्फ हुड्डा पुत्र रामअवतार सिंह और श्यामपुरम कॉलोनी गर्व मेहरा पुत्र स्व. हरि मेहरा हैं।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो चाकू और बाइक बरामद की हैं। जबकि चौथा आरोपी कार्तिक शर्मा फरार बताया गया है। आरेापियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी ने डेढ़ हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है।
टीम में थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसआई अनिल उपाध्याय, जीवन सिंह चुफाल, दीवान सिंह बिष्ट, सुशील कुमार, प्रकाश विष्ट, मनोज जोशी, एसओजी प्रभारी विनोद जोशी, मनोज धौनी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर एएसपी अभय सिंह व सीओ अनुषा बडोला भी मौजूद रहीं।
दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहा ढकिया नंबर एक निवासी कार्तिक शर्मा आपराधिक प्रवृत्ति का बताया गया है। उसके खिलाफ पूर्व में भी हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट लिया जाएगा। इसके बाद भी अगर वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ता है तो उसके खिलाफ फरार घोषित करने की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsकाशीपुरकाशीपुर न्यूज़काशीपुर पुलिसचाकूक्राइम न्यूज़हत्याKashipurKashipur NewsKashipur PoliceKnifeCrime NewsMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





