भारत

डबल मर्डर से हड़कंप मचा, बेटी भी घायल

jantaserishta.com
23 Sept 2022 3:01 PM IST
डबल मर्डर से हड़कंप मचा, बेटी भी घायल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल की तैनात कर दिया गया है.
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में पिता-पुत्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. इस डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इलाके में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल की तैनात कर दिया गया है.
मामला रीगा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की है. यहां के वार्ड संख्या 3 के 55 वर्षीय निवासी आस नारायण दास और उनका बेटा शिवम कुमार गुरुवार की रात घर में सो रहे थे. तभी गांव के ही रहने वाले उदय दास अपने 3 दोस्त के साथ वहां पहुंचा. दरवाजे पर सो रहे आस नारायण को चाकू मार दिया. वहीं, बचाव करने आए उनके पुत्र शिवम को भी चाकू मारा. इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
शोरगुल की आवाज सुनकर पिता और भाई को बचाने आई क्षमा कुमारी के भी पीठ में आरोपियों ने चाकू घोंप दिया. जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है.
जख्मी हालत में मृतक की बेटी क्षमा ने बताया, ' हम जब कोचिंग जाते थे तो आरोपी उदय रास्ते में हमें परेशान करता था. घटना की जानकारी हमनें अपने पिता और भाई को दी थी. इसलिए गुस्से में आरोपी ने ऐसा किया है.
वहीं, स्थानीय लोगों कहना है कि महावीरी झंडा पूजा के दिन उदय व मृतक शिवम के साथ बकरे को लेकर विवाद हुआ था. उसी दिन से उदय दास शिवम व उसके पिता आस नारायणदास से खफा चल रहा था. उदय ने उसी विवाद का बदला लिया है.
मामले में एसपी हरकिशोर राय ने बताया, इस मामले की छानबीन की जा रही है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story