भारत

फावड़े से वार...डबल मर्डर का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 May 2026 5:28 PM IST
फावड़े से वार...डबल मर्डर का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
x
आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, एक खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन हॉस्टल में हुई दो मजदूरों की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, एक खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन हॉस्टल में 8 मई को दो मजदूरों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतकों की पहचान शीशपाल पुत्र दौलतराम और इन्द्र उर्फ धर्मेंद्र पुत्र विजयपाल के रूप में हुई थी। दोनों की हत्या फावड़े से वार कर की गई थी। मामले में थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। जांच और सर्विलांस के आधार पर पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिली। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने गुर्जरपुर रेलवे लाइन की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके चलते मुठभेड़ हुई। बाद में पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार पुत्र राजकुमार निवासी जयभीमनगर, गढ़ रोड, थाना भावनपुर, जिला मेरठ के रूप में हुई है।
उसकी उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह 6 मई को दोनों मृतकों के साथ हॉस्टल में माली का काम करने आया था। आरोपी के अनुसार, मृतक शीशपाल के उसकी मृत बहन से पहले संबंध थे, जिसको लेकर दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा था।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि शीशपाल और इंद्र उसे लगातार ताने मारते थे, जिससे वह काफी नाराज था। आरोपी ने बताया कि उसने पहले से ही दोनों की हत्या की योजना बना रखी थी। 8 मई की रात उसने दोनों को शराब पिलाई, जबकि खुद कम शराब पी, ताकि होश में रह सके।
जब दोनों गहरी नींद में सो गए तो उसने फावड़े से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर इंद्र जाग गया तो आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अवैध हथियार रखने की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story