भारत

पानी विवाद को लेकर डबल मर्डर: बीजेपी नेता की मां और मासूम बेटे की फावड़े से काटकर हत्या

jantaserishta.com
28 July 2021 7:45 AM IST
पानी विवाद को लेकर डबल मर्डर: बीजेपी नेता की मां और मासूम बेटे की फावड़े से काटकर हत्या
x
बड़ी खबर

गोरखपुर. बीजेपी किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी के सदस्य परशुराम शुक्ला की बुजुर्ग मां और उनके मासूम बेटे की पट्टीदारों ने मंगलवार शाम फावड़े से काटकर हत्या कर दी. इस खूनी संघर्ष में उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं. छत से पानी गिरने और नाली के विवाद को लेकर डबल मर्डर की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात के बाद हत्यारोपी सीताराम शुक्ला मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्‍पताल भेजा.

मामला हरपुर बुदहट थाना के तेनुआ गांव का है, जहां परशुराम शुक्ला की बुजुर्ग मां विमला देवी और उनके तीन साल के बेटे मार्कण्डेय की सगे पट्टीदार ने फावड़े से प्रहार कर हत्या दी. छत से पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में डबल मर्डर की वारदात हुई. सूचना के बाद पुलिस अफसर भी गांव पहुंच गए. एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है. साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.
छत से पानी गिरने को लेकर विवाद
गौरतलब है कि हरपुर बुदहट इलाके के तेनुवा गांव निवासी परशुराम शुक्ला का उनके पट्टीदार सीताराम शुक्ला से छत से पानी गिरने को लेकर विवाद चल रहा था. दरअसल, सीताराम की छत से परशुराम के दरवाजे पर पानी गिरता था, जिसका परशुराम विरोध करते थे. आरोप है कि सीताराम ने अब परशुराम के दरवाजे पर पक्की नाली बनवानी शुरू कर दी थी. इसे लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन राजस्व का मामला बातकर पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया था. उसके बाद परशुराम शुक्ला ने आईजीआरएस में शिकायत डाली थी.
पुलिस वालों के लौटने के बाद हुई वारदात
बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम हरपुर बुदहट थाने से पुलिसकर्मी जांच के लिए उनके घर गए थे. घर पर परशुराम शुक्ला नहीं थे. वह किसी काम से पंजाब गए हुए हैं. पुलिसवालों ने मौके का मुआयना किए और पट्टीदार सीताराम शुक्ला के घर मौजूद लोगों से भी बात की फिर लौट आए. आरोप है कि पुलिसवालों के लौटने के करीब दो घंटे बाद सीताराम और उनके घरवाले आक्रामक हो गए और आवेश में आकर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दे डाला.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story