भारत
डबल मर्डर: मां-बेटी का कत्ल, चाकू से वार, पुलिस महकमे में हड़कंप
jantaserishta.com
15 Aug 2025 5:00 PM IST

x
फैली सनसनी.
बदायूं: बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बीरमपुर गांव में बीती रात मां-बेटी की गला रेतकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. यह वारदात उनके नए बने मकान में हुई, जहां वे अलग रहती थीं. घटना में एक युवक भी घायल हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान एक विधवा महिला और उसकी मां के रूप में हुई है. उनके पड़ोस में रह रहे भाई के अनुसार, रात में दोनों अपने घर में सो रही थीं, तभी एक अज्ञात हमलावर ने अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया.
घर के बाहर सो रहे जितेंद्र नाम के युवक ने शोर सुनकर दरवाजा खटखटाया, तभी अंदर से मुंह पर काला कपड़ा बांधे एक व्यक्ति निकला और उस पर भी चाकू से हमला कर दिया. मृतका के भाई संजू ने बताया कि जितेंद्र ने ही आकर उन्हें घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंचने पर उन्होंने दोनों के शव खून से लथपथ पड़े देखे. परिजनों का कहना है कि मृतका को ससुराल से कुछ जमीन मिली थी, जिसे हाल ही में बेचा गया था.
घटना की सूचना पर एसएसपी बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मां-बेटी की हत्या चाकू से गोदकर की गई है. एक व्यक्ति घायल है और उसे इलाज के लिए भेजा गया है. हथियार और आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





