भारत

डबल मर्डर: शख्स ने की गला काटकर पत्नी और बेटी की हत्या, और फिर...

Nil dhankar
9 Feb 2022 10:53 AM IST
डबल मर्डर: शख्स ने की गला काटकर पत्नी और बेटी की हत्या, और फिर...
x
सनसनीखेज मर्डर

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र (Maharashtra) की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पिता ने पिछले 10 सालों से लगातार बीमार चल रही अपनी पत्नी और विकलांग बेटी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी है. हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोपी ने खुद फोन कॉल के जरिए अपनी दूसरी बेटी को यह सूचना दी. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

दरअसल, ये मामला मुंबई के जोगेश्वरी पूर्व के मेघवाडी थाना क्षेत्र इलाक़े में शेर-ए-पंजाब कॉलोनी के पास की हैं. जहां पर गंधोक परिवार रहता हैं. वहीं, मेघवाड़ी थाना पुलिस के मुताबिक, यहां 90 साल के पुरुषोत्तम गंधोक अपनी पत्नी जसबीर (उम्र 89) और मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी (उम्र 55) के साथ रह रहा था. वहीं, पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को घुटने की बीमारी के सथ कई और बीमारियों से ग्रसित होने के कारण बिस्तर पर ही पड़ी रहती थी. साथ ही एंजियोग्राफी होने की वजह से पिछले कई सालों से उठ नहीं पा रही थी. जिसके चलते वह चल फिर भी नहीं सकती थी और पूरी तरह से उस पर निर्भर थी. इसके साथ ही उसकी मानसिक रूप से अस्थिर बेटी भी विकलांग थी और पूरी तरह से उस पर ही निर्भर थी. इसके कारण उसका देखभाल करना मुश्किल हो रहा था.


Next Story