भारत
डबल मर्डर की वारदात, बुजुर्ग दंपति को बनाया निशाना, सीसीटीवी की जांच जारी
jantaserishta.com
7 Jun 2025 12:42 PM IST

x
फैली सनसनी.
हैदराबाद: हैदराबाद के राजेंद्रनगर इलाके में दिल दहला देने वाला दोहरे हत्याकांड का केस सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. यहां बुजुर्ग दंपति की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि अज्ञात हमलावरों ने Abrij Residency Apartments, Janachaitanya Phase-2 में रहने वाले बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतकों की पहचान 70 वर्षीय शेख अब्दुल्ला और उनकी पत्नी 65 वर्षीय रजवाना के रूप में हुई है. यह इलाका राजेंद्रनगर पुलिस थाना क्षेत्र में आता है.
घटना के बारे में पता लगा तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने दोनों को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा तो सन्न रह गए. लोगों ने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंच गई और जायजा लिया.
फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं और संभावित संदिग्धों की पहचान करने के लिए जानकारी जुटा रही है. स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है.
अभी तक हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की तहकीकात में लगी है कि कहीं यह लूटपाट, परिवारिक विवाद या अन्य कोई आपराधिक षड्यंत्र तो नहीं है. वहीं, मृतक परिवार के सदस्यों का कहना है कि शेख अब्दुल्ला और राजवाना शांतिप्रिय और सम्मानित व्यक्ति थे. घटना से इलाके में शोक की लहर है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





