भारत

आपसी रंजिश में डबल मर्डर, रिटायर्ड आरपीएफ जवान और उसके बेटे की मिली लाश

Nil dhankar
7 April 2022 2:50 PM IST
आपसी रंजिश में डबल मर्डर, रिटायर्ड आरपीएफ जवान और उसके बेटे की मिली लाश
x

बिहार। सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सेनिछापर गांव में दो पड़ोसियों के बीच आपसी रंजिश में एक पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई जबकि बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान 65 वर्षीय योगेंद्र दुबे और 22 वर्षीय गुलटन दुबे के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. गोली मारने वाले शख्स वीरेंद्र दुबे को गिरफ्तार कर लिया.

मृतक योगेंद्र दुबे रिटायर्ड आरपीएफ का जवान था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की सुबह कृष्णनंद दुबे के चालक को योगेंद्र दुबे के बड़े लड़के ने मारपीट कर घायल कर दिया. इस मामले में घायल चालक ने थाने में आवेदन दिया था. गुरुवार की सुबह मारपीट की घटना में कहासुनी के दौरान वीरेंद्र दुबे ने अपनी लाइसेंसी रायफल से चार गोली मारी जिसमें योगेंद्र दुबे को पेट में और उसके पुत्र गुलटन दुबे को कमर में एक-एक गोली लग गई. गोली लगने के बाद योगेंद्र दुबे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बेटे की सिवान सदर अस्पताल में मौत हुई.

इधर, एक ही घर में दो लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया है. पिता-पुत्र की हत्या के बाद परिजनों मातमी सन्नाटा पसर गया है. घटना के बाद चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो उठा. इधर, आपसी रंजिश को लेकर स्थानीय लोग कुछ कहने से कतरा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Story