भारत

हुआ डबल मर्डर, बुजुर्ग दंपत्ति की गला दबाकर हत्या

jantaserishta.com
22 Nov 2022 12:18 PM IST
हुआ डबल मर्डर, बुजुर्ग दंपत्ति की गला दबाकर हत्या
x
आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के लोनी इलाके में मंगलवार सुबह डबल मर्डर की सूचना मिलने से सनसनी फैल गई। घर में मृत अवस्था में बुजुर्ग दंपत्ति मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है किसी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है की यह बुजुर्ग दंपत्ति बेहद गरीब हैं और इनके घर से कोई भी सामान गायब नहीं मिला। इसलिए यह हत्या रंजिश में की गई हत्या लग रही है। फिलहाल पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया है जो मौके पर जांच कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र की चर्च कॉलोनी में पति पत्नी की हत्या हुई है। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एसपी ग्रामीण भी पहुंचे हैं।
एसएसपी गाजियाबाद ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति की गला घोट कर हत्या की गई है। बगल में रहने वाली बेटी फातिमा को सुबह 6 बजे दूध लेने जाते समय घटना की जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस को बताया गया कि बुजुर्ग दंपत्ति कबाड़ी का काम करते थे। पिछले 15 साल से इसी जगह रह रहे थे मृतक बुजुर्ग दंपत्ति। उन्होंने बताया कि सुबह डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि थाना ट्रोनिका क्षेत्र मे वृद्व दम्पत्ति इब्राहिम खान एवं इनकी पत्नी हाजरा की गला दबाकर किसी ने हत्या कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story