भारत

Double murder: बाइक टक्कर के बाद पिता-पुत्र की चाकू से हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

SHIDDHANT
25 May 2026 12:15 AM IST
Double murder: बाइक टक्कर के बाद पिता-पुत्र की चाकू से हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
x
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
Kanpur कानपुर: नौबस्ता थाना क्षेत्र में मामूली बाइक टक्कर के बाद हुए विवाद ने रविवार शाम को दोहरे हत्याकांड का रूप ले लिया। इस घटना में पिता शिवनारायण त्रिवेदी और उनके बेटे शिवम की चाकू और हेलमेट से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा बेटा सत्यम गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।
जानकारी के अनुसार, किदवई नगर निवासी शिवनारायण त्रिवेदी अपने दोनों बेटों के साथ मार्बल मार्केट में काम करते थे। रविवार शाम काम खत्म कर तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान यशोदा नगर बाईपास के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।
आरोप है कि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों ने चाकू और हेलमेट से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा, जहां पिता और बेटे को मृत घोषित कर दिया गया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, हालांकि भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अन्य दो आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इस घटना से इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story