भारत

डबल मर्डर: दरवाजा बंद, गेट-सीढ़ियों पर खून के धब्बे...नौकर गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 July 2025 10:21 AM IST
डबल मर्डर: दरवाजा बंद, गेट-सीढ़ियों पर खून के धब्बे...नौकर गिरफ्तार
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के दक्षिण पूर्वी इलाके लाजपत नगर (Lajpat Nagar) में डबल मर्डर का मामला सामने आया है. बुधवार देर शाम धारदार हथियार से वारदात को अंजाद देते हुए मां और बेटे की एक साथ हत्या कर दी गई. घर में काम करने वाले नौकर में हत्या की बात कुबूल की है. वारदात को रात के वक्त अंजाम दिया गया, जब महिला का पति कुलदीप घर से बाहर था.

घर दरवाजा बाहर से बंद होने की वजह से पुलिस बुलाई गई. दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर महिला और उसके बेटे की खून से लथपथ लाश मिली. जब दरवाजा तोड़े जाने के बाद महिला का पति और पुलिस की टीम घर के अंदर घुसी, तो अचंभित करने वाली स्थिति देखने को मिली. महिला का शव बेडरूम में मिला है, जबकि उनके बेटे का शव वॉशरूम से बरामद किया गया है. महिला का नाम रुचिका (42) है, जबकि बेटे का नाम कृष (14) है. पति के द्वारा शिकायत किए जान के बाद पुलिस मामले की तहकीकात करने पहुंची थी.
दरअसल, जब महिला के पति कुलदीप जब अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा बंद है और सीढ़ियों पर खून टपका हुआ है. इसके बाद महिला के उन्होंने बुधवार रात करीब 09.40 बजे पुलिस को फ़ोन किया.
घर में काम करने वाले नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में नौकर ने बताया कि मालकिन ने डांटा था, इसलिए डबल मर्डर को अंजाम दिया है. नौकर मुकेश बिहार का रहने वाला है. वह फैमिली के लिए ड्राइवर का काम करता था और कपड़े की दुकान पर हेल्पर के रूप में सेवा देता था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story