भारत

डबल मर्डर से सनसनी: पिता ने पत्नी पर चलाई गोली, बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला

jantaserishta.com
18 Aug 2026 5:34 PM IST
डबल मर्डर से सनसनी: पिता ने पत्नी पर चलाई गोली, बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला
x
हैरान कर देने वाली घटना सामने आई.
जयपुर: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से हत्या की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां सोमवार देर रात जमीन को लेकर पारिवारिक रंजिश देखते ही देखते दो लोगों की हत्या में बदल गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। डीएसपी उदय सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि पारिवारिक झगड़े के कारण गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई। मां को तड़पता देख उसके बेटे अनिल ने अपने हमलावर पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना में उस व्यक्ति की तीसरी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि भगवाना कालबेलिया नामक व्यक्ति की पहले से ही दो पत्नियां थीं और वह तीसरी पत्नी के साथ रह रहा था, जिसका नाम तारा है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात भगवाना, तारा और उसके कुछ रिश्तेदार एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उसी वक्त वहां उसकी अन्य दो पत्नियां लाडू, भोमली और उसका बेटा अनिल पहुंचे। इस दौरान सभी के बीच खेत और जमीन को लेकर बहस शुरू हो गई।
बातचीत के दौरान कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर भगवाना ने गोली चला दी, जो भोमली को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपनी मां को तड़पता देख अनिल ने वहां रखी एक लाठी से अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं, इस खूनी वारदात में बीच-बचाव करने आई मृतक की तीसरी पत्नी तारा भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया, जहां वह इलाजरत है।
सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने मामले की जांच के साथ साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और आरोपी पुत्र को गिरफ्तार करने के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story