भारत
सनसनीखेज दो कत्ल का पर्दाफाश, आरोपी निकला पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी, चौंका देगी वजह
jantaserishta.com
23 March 2025 5:26 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में एक दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड सामने आया है. यहां दो लोगों की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी गई है. इस वारदात की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने के बाद आरोपी सिपाही और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पहचान महेंद्र कुमार के रूप में की गई है. वो उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाह है. इस वक्त लखीमपुर जिले में तैनात है. साल 2018 में उसकी शादी दीपिका नामक लड़की हुई थी. उसकी पत्नी का पहले से मनोज नामक शख्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शादी के बाद भी मनोज और दीपिका का रिश्ता चल रहा है. दोनों के बीच बातचीत होती थी.
सिपाही महेंद्र कुमार को अपनी पत्नी के प्रेम संबंध के बारे में पता चला तो आगबबूला हो गया. काफी विवाद के बाद उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के पास चले जाने को कह दिया. लेकिन दीपिका ने उसे छोड़ने से इनकार कर दिया. इसके बाद महेंद्र से उसे अपने प्रेमी को बुलाने के लिए कह दिया. दीपिका की कॉल के बाद मनोज अपने एक दोस्त के साथ उससे मिलने के लिए पहुंचा.
बताया जा रहा है कि महेंद्र पहले से ही घात लगाकर बैठा हुआ था. उसने मनोज और उसके दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस जानलेवा हमले में दोनों युवकों की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. इस वारदात के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई.
क्राइम सीन पर दोनों युवक खून से लथपथ पड़े हुए थे. उनमें एक का गला कटा हुआ था, जबकि दूसरे की कलाई कटी हुई थी. मृतक परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. दोनों के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
इस मामले में मृतक युवकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या के आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. पुलिस जांच के दौरान आरोपी सिपाही और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों ने पूछताछ के दौरान अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं. अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





