डबल मर्डर केस: दो दोस्तों की हुई हत्या, मोबाइल से मिले ये सबूत

गोरखपुर: गोरखपुर के झंगहा इलाके के नई बाजार पलीपा गांव के गणेश और आकाश की हत्या में पुलिस ने गुरुवार को दो युवकों को उठाया है। दोनों युवकों से पूछताछ में पुलिस को काफी जानकारी मिली है लेकिन पुलिस को अभी भी हत्यारोपित की तलाश है। उधर, मरने वाले किशोरों का मोबाइल पुलिस ने हासिल कर लिया है। मोबाइल से पुलिस को कई जानकारियों मिली हैं। सीडीआर की जांच कर पुलिस ने कड़ी से कड़ी मिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। मोबाइल में पुलिस को कई संदिग्ध नम्बर मिले हैं। उन नम्बरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस को कुछ लड़कियों के भी नम्बर मिले हैं। हालांकि ये लड़कियां गांव से काफी दूर की रहने वाली हैं। एक लड़की से पुलिस को संदिग्ध कातिल का नाम भी पता चला है पर पुलिस हत्याकांड से उसका लिंक जोड़ने में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि पुलिस जितना जल्दी लिंक तलाश लेगी उतना जल्दी ही खुलासा कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





