भारत

Double murde: चोरी में नाकाम होने पर मां-बेटी की हत्या, आरोपी रितेश गिरफ्तार

SHIDDHANT
6 Dec 2025 9:49 PM IST
Double murde: चोरी में नाकाम होने पर मां-बेटी की हत्या, आरोपी रितेश गिरफ्तार
x
डबल मर्डर की वारदात
Gorakhpur गोरखपुर: पुलिस ने 24 नवंबर को हुए सनसनीखेज मां-बेटी डबल मर्डर केस का पर्दाफाश कर दिया है। वारदात में शामिल मुख्य आरोपी रितेश को शाहपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जिनसे पता चला कि उसने गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए यह खौफनाक साजिश रची थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रितेश 24 नवंबर की रात चोरी की नीयत से पीड़ित परिवार के घर में घुसा था। घर में घुसने के बाद वह समान चोरी करने की कोशिश कर रहा था, तभी मां और बेटी की नजर उस पर पड़ गई। पकड़े जाने का डर होने पर रितेश ने दोनों पर हमला कर दिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि महिला और उसकी बेटी ने उसे रंगे हाथों देख लिया था और विरोध किया। इसी दौरान उसने घर में पड़े एक हथौड़े से दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने घर में रखे जेवरात और नगदी समेटकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार रितेश पर गर्लफ्रेंड के पिता का काफी पैसा देना बाकी था। लगातार कर्ज चुकाने के दबाव में उसने अपराध का रास्ता चुना। रितेश ने पुलिस को बताया कि वह चोरी करके तुरंत पैसा जुटाना चाहता था, ताकि कर्ज उतार सके, लेकिन चोरी की कोशिश नाकाम होने पर उसने हत्या को अंजाम दे डाला।
गोरखपुर पुलिस की कई टीमों ने तकनीकी और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी का पीछा शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन के आधार पर शाहपुर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी किया गया कुछ सामान और नकदी भी बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 394 और 458 सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि उसे कोर्ट में पेश कर कड़ी सजा दिलाने के लिए ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं। इस डबल मर्डर की वारदात ने पूरे गोरखपुर क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। अब आरोपी की गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
Next Story