भारत

हाफिज सईद पर दोहरी मार, बेटे को MHA ने किया आतंकित घोषित

jantaserishta.com
9 April 2022 12:31 PM IST
हाफिज सईद पर दोहरी मार, बेटे को MHA ने किया आतंकित घोषित
x

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुख्यात आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद को यूएपीए एक्ट के तहत आतंकवादी घोषित किया है. तल्हा सईद इस समय लश्कर-ए-तैयबा की मौलवी विंग का प्रमुख है. बता दें कि हाफिज मोहम्मद सईद को पाकिस्तान की एक कोर्ट ने 1 दिन पहले ही 31 साल की सजा सुनाई है. हाफिज सईद पर अमेरिका ने भी करोड़ों रुपये का इनाम घोषित कर रखा है. उसे अमेरिका में साल 2008 में हुए आतंकवादी हमलों के लिए दोषी माना जाता है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय को सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने जांच के बाद यह सूचना मिली कि तल्हा सईद कुख्यात आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रशिक्षण केंद्रों में जाता है और वहां तकरीरें करके वह भारत के खिलाफ जिहाद करने के लिए लोगों को ट्रेनिंग देता है. इसके अलावा भारत में जिहाद करने के लिए वह फंडिंग और लोगों को बरगला कर भर्तियां भी करता है. उसके कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं, जिनमें वह भारत विरोधी बातें करते हुए और इंडिया पर आतंकी हमलों की बात कहता हुआ दिखाई दिया है. साल 2017 में भी उसका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह तकरीरें करते हुए लोगों से कह रहा है कि जम्मू-कश्मीर में जिहाद होकर रहेगा.
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण वशिष्ठ के हस्ताक्षर के साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है. इसमें तल्हा हाफिज सईद को आतंकवादी करार दिया गया है. तल्हा सईद फिलहाल लश्कर-ए-तैयबा की मौलवी विंग का प्रमुख है. माना जा रहा है कि पिता के कथित तौर पर जेल जाने के बाद वह इस आतंकवादी संगठन की अन्य शाखाएं भी संभाल सकता है. तल्हा को 26/11 हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है.
अभी तक की जानकारी के मुताबिक, तल्हा को सार्वजनिक तौर पर पिछले साल तब देखा गया था जब उसके पिता हाफिज सईद के घर के पास धमाका हुआ था और वह इस धमाके में घायल लोगों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचा था. फिलहाल तन्हा हाफिज सईद पर केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस नोटिफिकेशन से आतंकवादी संगठन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं क्योंकि इसके आधार पर संयुक्त राष्ट्र संघ की इंटरपोल शाखा उसके खिलाफ कड़ा एक्शन ले सकती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story