भारत

डबल डेकर ट्रेन हो गई डिरेल, यात्रियों के उड़ गए होश

jantaserishta.com
15 Aug 2024 12:38 PM IST
डबल डेकर ट्रेन हो गई डिरेल, यात्रियों के उड़ गए होश
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: गुजरात में गुरुवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब अहमदाबाद से मुंबई जा रही MMCT डबल डेकर ट्रेन (12932) डिरेल हो गई. यह घटना सुबह करीब 8:50 बजे गोठानगाम रेलवे स्टेशन के पास हुई. इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब ट्रेन का कपलर टूट गया. इस वजह से ट्रेन के कोच नंबर 07 और 08 चलती ट्रेन से अलग हो गए. हालांकि, ट्रेन की गति धीमी होने के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई और कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ.
गोठानगाम स्टेशन के पास हुए इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. हालांकि, ट्रेन के चालक दल और रेलवे स्टाफ ने त्वरित प्रतिक्रिया दी और स्थिति को नियंत्रित किया. रेलवे अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच शुरू की. प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा ट्रेन के कपलर में तकनीकी खामी के कारण हुआ. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जांच की जा रही है और जल्द ही वैकल्पिक कपलर जोड़कर यात्रा को शुरू किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story