भारत

सड़कों पर चार चांद लगाने को तैयार डबल डेकर बसें, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
15 Jan 2023 9:59 AM IST
सड़कों पर चार चांद लगाने को तैयार डबल डेकर बसें, जानें पूरा अपडेट
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली परिवहन विभाग ने 25 डबल डेकर बसों को चलाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। जिसके मंजूरी मिलने के बाद, एक बार फिर से दिल्ली की सड़कों पर डबल डेकर बसे चलती दिखेंगी।
आपको बता दें कि दिल्ली की सड़कों पर कुछ दिनों में डबल डेकर बसें चलती नजर आएंगी। दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान इन बसों को चलाये जाने की योजना है। कुछ दिनों पहले दिल्ली के उपराज्यपाल ने समीक्षा बैठक की थी। समीक्षा बैठक में दिल्ली के उराज्यपाल ने डबल डेकर बसें चलाये जाने की संभावनाओं को तलाशने का निर्देश दिया था। इसके बाद से ही इसे लेकर तैयारियां चल रही थीं। और अब इसके लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है।
गौरतलब है कि 1982 में श्रीनिवासपुरी डिपो से 20 डबल डेकर बसें अलग-अलग रुट पर चला करती थीं। ये डबल डेकर बसें 90 के दशक की शुरूआत तक चलती रहीं। समय के साथ-साथ इसकी उपयोगिता भी कम होती गईं और रिंग रोड पर बने पुल की ऊंचाई के कारण इसे बंद कर दिया गया था।
अब भी ये बसें दिल्ली के कुछ रूट्स पर ही चलेंगी और इन बसों को केवल उन रूट्स पर ही चलाया जाएगा जिन रूट्स पर कम ऊंचाई के फुटओवर ब्रिज और पुल बने हैं। उम्मीद की जा रही है कि जी-20 सम्मेलन से पहले डबल डेकर बसों का संचालन दिल्ली के कुछ रूट्स पर कर दिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story