भारत

प्राधिकरण के ”यमुना सिटी” में खुले रोजगार के दरवाजे

Admin Delhi 1
2 Aug 2023 12:11 PM GMT
प्राधिकरण के ”यमुना सिटी” में खुले रोजगार के दरवाजे
x

दिल्ली एनसीआर: यूपी सरकार एक नया औद्योगिक शहर विकसित कर रही है। इस शहर का नाम अभी तक इसके प्राधिकरण के नाम से ”यमुना सिटी” जाना जाता है। short form में इसे यीडा (YEIDA) कहा जा रहा है। भविष्य में आपको इस शहर का नया नाम सुनने को मिल सकता है। इस नए विकसित हो रहे शहर में रोजगार के व्यापक अवसर पैदा हो रहे हैं। जल्द ही इस शहर में 10 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

सब जानते हैं कि यूपी के सबसे आधुनिक शहर नोएडा व ग्रेटर नोएडा हैं। ग्रेटर नोएडा के पास ही जेवर नाम का एक पौराणिक कस्बा है। इसी जेवर के पास बन रहा है भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट)। इस एयरपोर्ट के अगल बगल में पूरा औद्योगिक शहर विकसित हो रहा है। इस शहर का विकास यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) कर रहा है। इस प्राधिकरण के CEO डा. अरुणवीर सिंह है। डा. अरुणवीर सिंह को कर्मयोगी, ईमानदार व मिलनसार अधिकारी के रुप में पहचाना जाता है।

तीन हजार उद्योग लगेंगे: यमुना औद्योगिक एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (YEIDA) के CEO डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि पिछले मात्र एक साल में यीडा क्षेत्र में 2950 औद्योगिक भूखंड इंडस्ट्रीयल प्लॉट आंवटित किए गए है। इतना ही नहीं जिन उद्योगपतियों को प्लॉट दिए गए हैं, उन्होंने फैक्ट्री लगाने की तैयारियां भी शुरू कर दी है। डा. अरुणवीर सिंह बताते हैं कि 1500 आंवटी ऐसे हैं जिन्होंने फैक्ट्री निर्माण का काम शुरू करने के लिए प्राधिकरण से चैकलिस्ट (कागजी कार्यवाही) भी जारी करा ली है। 645 उद्योगपतियों ने अपने अपने प्लाट की रजिस्ट्री कराकर काम शुरू करने की तैयारी कर ली है।

10 लाख रोजगार निकलेंगे: बातचीत में यीडा के CEO डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जिन इंडस्ट्रीज को प्लाट आंवटित किए गए हैं उनमें 10 लाख नए रोजगार सृजित होंगे। इसका अर्थ यह हुआ कि आने वाले समय में यीडा में 10 लाख लोगों को नौकरी मिलेगी। इतना ही नहीं इन उद्योगों को स्थापित करने में 10 हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश भी उत्तर प्रदेश में आएगा।

यीडा में विकसित कर दिए गए हैं 6 औद्योगिक सेक्टर

डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यीडा ने 6 औद्योगिक सेक्टर विकसित करके उन सेक्टरों में औद्योगिक भूखंड आंवटित किए हैं। जो सेक्टर विकसित किए गए हैं उनमें सेक्टर 24, 24एं, 28, 29, 32 व 33 सेक्टर शामिल हैं। नोएडा शहर की तरह ही यीडा में भी सेक्टरों के नाम अंकों में रखे गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि भविष्य में यीडा भारत का सबसे बड़ा और सबसे सुंदर शहर बनेगा। यहां बन रहे जेवर एयरपोर्ट से वर्ष 2024 में फ्लाइट उड़ने लगेंगी।

Next Story