नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति, जानें किसके खिलाफ लगे ये पोस्टर

लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लखीमपुर जाने को लेकर गतिरोध अब खत्म हो गया है। पहले मनाही, फिर इजाजत...इसके बाद एयरपोर्ट पर गाड़ी और रूट को लेकर जद्दोजहद। राहुल के सीतापुर से होते हुए लखीमपुर जाने को लेकर बुधवार को सुबह से सियासी हलचल मची रही। इससे पहले आज लखनऊ और तमाम शहरों में में राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ होर्डिंग्स लगाई गई। ये होर्डिंग्स सिख संगठनों की ओर से लगाए गए हैं। इन पोस्टर में लिखा है कि राहुल गांधी वापस जाओ, प्रियंका गांधी वापस जाओ। 1984 के सिख दंगों के जिम्मेदारों से लखीमपुर के किसानों को सहानुभूति नहीं चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





