भारत

पुलिस के भरोसे नहीं बैठा! पीड़ित ने खुद ही खोज लिए चोर, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
16 March 2024 4:37 AM GMT
पुलिस के भरोसे नहीं बैठा! पीड़ित ने खुद ही खोज लिए चोर, जानें पूरा मामला
x

सांकेतिक तस्वीर

पत्नी फूट-फूटकर रोने लगी।
आगरा: आगरा में पुलिस आयुक्त कहते हैं कि थानों में पीड़ित की सुनवाई हो। शिकायत पर मुकदमा लिखें। बिजलीघर से सैंया जा रही ई सिटी बस में ट्रॉली बैग काटकर पर्स चोरी कर लिया गया। उसमें नकदी और जेवरात थे। पीड़ित पहले सैंया थाने गया। वहां से उसे टहला दिया गया। रकाबगंज थाने की फोर्ट चौकी आया। यहां भी सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने ई सिटी बस में लगे सीसीटीवी की फुटेज प्राप्त की। खुद मेहनत करके गैंग के चार सदस्यों को पकड़ लिया। चोर पकड़ने के बाद मुकदमा लिखा गया।
रंजीतपुरा, सैंया निवासी दीपक गुजरात में आइसक्रीम का काम करता है। वह 11 मार्च की सुबह आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से ऑटो से बिजलीघर पहुंचा। यहां से ई सिटी बस में सैंया के लिए सवार हुआ। पत्नी ऊषा और एक साल का बेटा भी साथ था। दीपक ने बताया कि उनके पास बड़ा ट्रॉली बैग था। कंडक्टर ने बैग को पीछे की सीट पर रखने के लिए बोल दिया था। यह भी बताया था कि बस में कैमरे लगे हैं। चिंता की बात नहीं है। सुबह साढ़े नौ बजे सैंया पर उतरा।
ट्रॉली बैग के अंदर छोटा पर्स रखा था। उसे निकालने के लिए बैग खोला। बैग कटा हुआ था। पर्स गायब था। पर्स में पत्नी की चेन, अंगूठी, झुमके और 50 हजार रुपये रखे थे। पत्नी फूट-फूटकर रोने लगी। वह भी हताश हो गया। समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। उसने घरवालों से संपर्क किया। इसके बाद वह सैंया थाने गया। पुलिस ने कहा कि बिजलीघर से बस में बैठा था। घटना रकाबगंज थाने की है। आगरा फोर्ट पुलिस चौकी पर भी उसे टहला दिया गया।
पीड़ित ने बताया कि वह जिस बस में बैठा था उसकी तलाश की। पता चला कि बस टेढ़ी बगिया स्थित चार्जिंग स्टेशन पर मिलेगी। वहां जाकर बस के कैमरे के फुटेज निकलवाए। वीडियो देख पता चला कि बस में आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध सवार थे। धीरे-धीरे वे बैग को पैर के पास लेकर आते हैं। एक दाढ़ी वाला मुंह के अंदर से ब्लेड का टुकड़ा निकालकर बैग काटता है। फुटेज में पर्स पूरी घटना मिल गई। वह परिवार के सदस्यों के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गया। गुरुवार को उसने चार संदिग्ध पकड लिए। संदिग्ध के चेहरे फुटेज से मिल रहे थे। संदिग्धों को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी।

Next Story