
x
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने माकपा नेतृत्व से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को धमकी नहीं देने को कहा है, जो विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। केरल भाजपा अध्यक्ष ने सोमवार को कोझीकोड में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राज्यपाल को समर्थन देगी।
माकपा और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट द्वारा 15 नवंबर को राजभवन मार्च निकालने की घोषणा के संदर्भ में सुरेंद्रन ने कहा कि मुख्यमंत्री का आवास क्लिफ हाउस राजभवन से ज्यादा दूर नहीं है।
सुरेंद्रन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्द अपमानजनक हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





