भारत

'मेरे शव को घर से बाहर मत ले जाना'...लाश देख पुलिस के उड़ गए होश

jantaserishta.com
5 July 2023 9:37 AM IST
मेरे शव को घर से बाहर मत ले जाना...लाश देख पुलिस के उड़ गए होश
x
एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
अगरतला: त्रिपुरा के अगरतला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी मां के शव को घर के अंदर ही दफना दिया। इसके बाद जब पुलिस को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंची और शव को निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना अगरतला के अरुंधति नगर इलाके की की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की मां की उम्र 80 साल के आसपास थी।
आरोपी का नाम आशीष साहा है। आमताली पुलिस स्टेशन के अधिकारी आशीष दासगुप्ता ने कहा, हमने इसे अप्राकृतिक मौत की तरह लेकर जांच शुरू की है। हमें अभी पता लगाना है कि मौत कब हुई और इसकी वजह क्या थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
पड़ोसियों के मुताबिक आशीष और उसके दो भाई मां के साथ रहा करते थे। उसे भाई की पहले ही मौत हो गई थी। पड़िसियों का कहना है कि वे दोनों ही मानसिक बीमारी से ग्रसित थे। वहीं आरोपी ने कहा. मेरी मां को डाइबिटीज था लेकिन वह कभी कोई दवा नहीं लेती थी। उसने कहा कि सोमवार की शाम मां की मौत हो गई थी और मरने से पहले उन्होंने ही कहा था कि उनके शव को घर से बाहर ना ले जाया जाए। इसलिए घर के अंदर ही दफना दिया। उसने कहा, मुझे पता है कि मैंने गलती की कि पड़ोसियों की इसकी जानकारी नहीं दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story