
x
एक गंभीर.
बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी में दम घुटने से तीन युवकों की मौत हो गई. एक एजेंसी के मुताबिक तीनों ने ठंड के मौसम में अपने कमरे को गर्म करने के लिए चारकोल स्टोव जलाया था. जिससे कार्बन मोनोऑक्साइड कमरा बंद होने की वजह से बाहर नहीं निकल पाई और दम घुटने से तीन की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर है.
मृतकों की पहचान रेहान मोटे (22), मोहीन नलबंद (23) और सरफराज हरपनहल्ली (22) के रूप में हुई है. एक अधिकारी ने बताया कि बेहोश पाए गए शाह नवाज (19) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
पुलिस ने कहा कि युवक आपस में रिश्तेदार हैं. पुलिस के अनुसार, यह घटना अमन नगर इलाके में हुई और मंगलवार को तब सामने आई जब माता-पिता ने कमरे का दरवाजा तोड़ा. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये युवक सोमवार को एक समारोह में शामिल होने के बाद लौटे थे और बेलगावी में ठंड के मौसम के कारण, उन्होंने कमरे को गर्म करने के लिए चारकोल स्टोव जलाया था.
कमरे में वेंटिलेशन नहीं था और दरवाजा अंदर से कसकर बंद था. अधिकारी ने बताया कि बंद कमरे में आग और धुएं के कारण ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया व चारकोल स्टोव से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड के कारण उनकी मौत हो गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





