भारत

पैकिंग देखकर मत करना भरोसा! नकली दवाओं के बाद अब रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजें भी सुरक्षित नहीं, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
23 Dec 2025 12:17 PM IST
पैकिंग देखकर मत करना भरोसा! नकली दवाओं के बाद अब रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजें भी सुरक्षित नहीं, मचा हड़कंप
x
बड़ा खुलासा.
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में बिक रहे सामान को लेकर एक बार फिर डराने वाला सच सामने आया है. नकली दवाओं के बाद अब लोगों की रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजें भी सुरक्षित नहीं रहीं. दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली फूड आइटम बनाने और बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में करीब 14 हजार लीटर नकली कोल्ड ड्रिंक, भारी मात्रा में एक्सपायर्ड फूड आइटम, चॉकलेट और बेबी प्रोडक्ट बरामद किए गए हैं. वहीं दिल्ली-एनसीआर से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में सस्ते दामों पर फूड आइटम सप्लाई किए जा रहे हैं, जिनकी क्वालिटी संदिग्ध है. इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की योजना बनाई. जैसे ही पुलिस टीम ने संदिग्ध फैक्ट्री पर दबिश दी, अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए. फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक रखी हुई थी. जांच में सामने आया कि इन कोल्ड ड्रिंक्स की एक्सपायरी डेट खत्म हो चुकी थी, लेकिन मशीनों की मदद से पुरानी तारीख हटाकर नई तारीख प्रिंट की जा रही थी. इतना ही नहीं, फर्जी बारकोड तैयार कर बोतलों और कैनों पर चिपकाए जा रहे थे, ताकि सामान असली लगे और आसानी से बाजार में खपाया जा सके.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने ऐसे वीडियो भी रिकॉर्ड किए, जिनमें साफ दिख रहा है कि कैसे मशीन से बारकोड प्रिंट हो रहा है और एक्सपायर्ड सामान पर नई तारीख लगाई जा रही है. यही नहीं, कोल्ड ड्रिंक के अलावा फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में नकली चॉकलेट, बेबी प्रोडक्ट और अन्य फूड आइटम भी मिले, जिन्हें थोक बाजार में सप्लाई करने की तैयारी थी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी इन एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स को बेहद सस्ते दामों पर खरीदते थे और फिर तारीख बदलकर, नकली पैकिंग और फर्जी बारकोड के जरिए इन्हें होलसेल मार्केट में बेच देते थे. वहां से ये सामान छोटे दुकानदारों तक पहुंचता था और आखिरकार आम लोगों की थाली तक.
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस गिरोह का निशाना खास तौर पर बच्चों से जुड़े प्रोडक्ट भी थे. बेबी फूड और चॉकलेट जैसी चीजें, जिन्हें माता-पिता भरोसे के साथ खरीदते हैं, वही इस मिलावट और धोखाधड़ी की चपेट में थीं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि एक्सपायर्ड और नकली फूड आइटम से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, खासकर बच्चों में.
दिल्ली पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था और दिल्ली-एनसीआर के अलावा किन-किन राज्यों में इसका माल सप्लाई किया जा रहा था. इस कार्रवाई के बाद एक बड़ा सवाल फिर खड़ा हो गया है कि क्या देश के बाजारों में बिकने वाला हर सामान भरोसे के लायक है?
रायपुर में भी...
यह अवैध व्यापार रायपुर में भी हो रहा है. कालीबाड़ी चौक, बंजारी चौक, गोल बाजार, फवारा चौक, नयापारा और डूमरतराई में बहुत से व्यापारी है जो यह अवैध धंधा करते हैं. एक्सपायरी सामान खरीदते हैं और तारीख बदलकर बेचते हैं।
रायपुर में अवैध व्यापार मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट पैकिंग डेट बदलने का कारोबार खुलेतौर पे हनुमान नगर, कालीबाड़ी, सरदार वल्लभ भाई पटेल मार्केट, डूमरतराई,
बंजारी चौक, गोल बाज़ार, फ़व्वारा चौक के बड़े माफ़िया व्यापारी इस गोरखधंधे को बख़ूबी बेधड़क कर रहे है. ना पुलिस का डर है न किसी विभाग का डर है न GST विभाग का डर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null