भारत

चुनाव में किसी भी तरह का 'प्रयोग' नहीं करेंः राहुल गांधी

jantaserishta.com
15 Feb 2022 9:08 AM IST
चुनाव में किसी भी तरह का प्रयोग नहीं करेंः राहुल गांधी
x

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल सोमवार को लोगों को आगाह किया कि वे पंजाब विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह का 'प्रयोग' नहीं करें. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के लिए शांति कायम रखना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है और ऐसा करने में सिर्फ उनकी पार्टी ही सक्षम है. वह होशियारपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने जोर दिया कि उनकी पार्टी पंजाब को भलीभांति समझती है और इसे आगे ले जा सकती है. उन्होंने बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने चुनावी भाषणों में इस पर और काले धन के मुद्दे पर बात नहीं करते हैं.

पुलिस ने बताया कि पंजाब के लुधियाना जिले के अतंर्गत गिल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुच्चा राम लाढर पर हुए हमले के मामले में किसान संगठन के नेता सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. लाढर की कार पर रविवार शाम को हमला किया गया था जिसमें वह घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हमला उस समय किया गया जब 63 वर्षीय पूर्व आईएएस अधिकारी अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव से चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे. लुधियाना पुलिस ने किसान यूनियन एकता (उगराहां) के सर्किल प्रमुख जगविंदर सिंह राजू और लवजीत सिंह और 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि राजू और लवजीत सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story