भारत
'मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं...' मां ने बनाया था वीडियो, बेटी का जवाब सुनकर भावुक हुए लोग
jantaserishta.com
22 Aug 2026 12:24 PM IST

x
सोशल मीडिया पर छाई हुई है.
ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर की छोटी-सी बच्ची करगा टिंकल गोंगो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। टिंकल ने एक वीडियो में लोगों से कहा कि उसे चाइनीज न कहा जाए। उसका यह मासूम और भावुक वीडियो पूरे देश में वायरल हो गया।
टिंकल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "भैया ने मुझे चाइनीज कहा, तो मैंने उनसे कहा, मुझे चाइनीज मत बोलो, मुझे इंडियन बोलो।" टिंकल की मां ने न्यूज एजेंसी को बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका वीडियो इतना वायरल हो जाएगा। टिंकल की मां ने कहा, "टिंकल को भी थोड़ा बुरा लगा था। उस दिन मैं अपनी बेटी का आइसक्रीम खरीदते हुए वीडियो बना रही थी। बेटी ने आइसक्रीम के लिए 10 रुपए मांगे। मैंने उसे पैसे दिए, उसके आइसक्रीम खरीदने का वीडियो बनाया और फिर पोस्ट कर दिया।"
वीडियो पोस्ट करने के बाद किसी ने कमेंट किया, "ये चाइनीज बच्ची हिंदी क्यों बोल रही है? क्या चाइनीज बच्चा हिंदी बोलता है?" टिंकल की मां ने बताया, "मैंने टिंकल से कहा, टिंकल, कोई तुम्हें चाइनीज बच्ची कह रहा है। टिंकल बहुत उदास हो गई और बोली, हम चाइनीज नहीं हैं, हम इंडियन हैं।"
इसके बाद टिंकल ने खुद कहा, "मम्मी मैं भी वीडियो बनाऊंगी।" और फिर टिंकल ने वीडियो में बोल दिया कि "मुझे चाइनीज मत बोलो हम इंडियन ही हैं। चाइनीज बोलने से मेरा मन दुखी होता है।" टिंकल की मां ने कहा, "हम लोग अरुणाचल में हैं, और अरुणाचल भी इंडिया का हिस्सा ही है ना।"
करगा टिंकल गोंगो इटानगर से हैं, जिसने नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लोगों को 'चाइनीज' कहने पर एक भावुक वीडियो बनाकर पूरे देश का ध्यान खींचा। उसकी सच्ची और सीधी बात ने लोगों के दिलों को छू लिया। इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। टिंकल का यह वीडियो नॉर्थ ईस्ट के लोगों की भावना को दर्शाता है, जो अक्सर इस तरह की टिप्पणियों का सामना करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





