भारत

भारत-रूस जैसे ताकतवर देशों के ब्रिक्स ग्रुप को डोनाल्ड ट्रंप की खुली धमकी, अगर...

jantaserishta.com
1 Dec 2024 8:07 AM IST
भारत-रूस जैसे ताकतवर देशों के ब्रिक्स ग्रुप को डोनाल्ड ट्रंप की खुली धमकी, अगर...
x
सत्ता संभालने से पहले आया घमंड.
नई दिल्ली: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको के बाद अब BRICS देशों को भी खुली धमकी दे दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ब्रिक्स देशों ने अमेरिका के डॉलर को रिप्लेस करने के लिए कोई नई करेंसी लॉन्च की तो वह इन देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने की कोई साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि ब्रिक्स देशों में भारत के साथ ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, यूएई और ईरान शामिल हैं। इसके अलावा अजरबैजान तुर्की और मलेशिया भी इसकी सदस्यता चाहते हैं।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अलग मुद्रा बनाने या फिर डॉलर के खिलाफ दूसरी मुद्रा का समर्थन करने पर भी अजाम भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों को अमेरिका को निर्यात करने के लिए डॉलर का इस्तेमाल जारी रखना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
बता दें कि ब्रिक्स में भारत शामिल जरूर है लेकिन कई ऐसे देश भी हैं जिनसे अमेरिका का 36 का आंकड़ा रहता है। इसमें रूस और ईरान भी शामिल हैं। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप की इस धमकी को मुख्यतः रूस और ईरान के नजरिए से देखा जा रहा है। इसी साल रूस में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में वैकल्पिक मुद्रा की बात की गई थी। रूस इसका ज्यादा समर्थन कर रहा था। चर्चा थी कि ब्रिक्स देश अमेरिकी मुद्रा को चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। इसीलिए डोनाल्ड ट्रंप ने धमकाना शुरू कर दिया है।
राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, कनाडा और मेक्सिको से आने वाले सामान पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि अगर अवैध प्रवासियों पर रोक नहीं लगाई गई तो कनाडा और मेक्सिको पर 25 फीसदी का टैरिफ लगा दिया जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को हमेशा ही अपना बड़ा सहयोगी बताया है। पहली बार है जब उन्होंने ऐसे संगठन पर निशाना साधा है जिसमें भारत भी शामिल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story