भारत
इजरायल-ईरान तनाव पर बोले डोनाल्ड ट्रंप- "दोनों देश जल्द करेंगे समझौता"
Shantanu Roy
15 Jun 2025 8:03 PM IST

x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। ईरान ने एक बार फिर इजरायल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. इजरायली सेना ने बताया कि इस हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल-ईरान से शांति के लिए डील करने की अपील की है. उन्होंने उम्मीद भी जताई कि दोनों कट्टर दुश्मन "समझौता करेंगे." डोनाल्ड ट्रंप ने साथ ही दावा किया कि उन्होंने हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच और अपने पहले कार्यकाल में सर्बिया और कोसोवो के बीच चल रहे झगड़े को खत्म करने में सफलतापूर्वक हस्तक्षेप किया था. उन्होंने कहा, "इसी तरह, इजरायल और ईरान के बीच भी जल्द ही शांति होगी! अब कई कॉल और मीटिंग हो रही हैं."
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "मैं बहुत कुछ करता हूं, और कभी किसी चीज का श्रेय नहीं लेता, लेकिन यह ठीक है, लोग समझते हैं. हम मध्य पूर्व को फिर से महान बनाएंगे." ट्रंप की ये अपील तब आई है जब अमेरिका और ईरान में चल रही न्यूक्लियर डील पर बातचीत रद्द कर दी गई है. दोनों देशों में छठे दौर की बातचीत आज, रविवार को ही होनी थी. इजरायल-ईरान में तनाव के बीच ईरान के तेहरान में पांच कार बम धमाके हुए हैं. इस घटना के लिए ईरान ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं इजरायल की तरफ से किए जा रहे हमलों को रोकने के लिए इराक ने अपना एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया है. इसके लिए ईरान ने अनुरोध किया था. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इराक से अपील की कि वह इस्लामिक गणराज्य पर हमले करने के लिए इजरायल को अपने हवाई क्षेत्र और क्षेत्र का इस्तेमाल करने से रोके.
Tagsईरान हमलाइजरायल मिसाइल डिफेंसडोनाल्ड ट्रंप अपीलशांति वार्तातेहरान कार बमन्यूक्लियर डील रद्दइजरायल-ईरान तनावइराक एयर डिफेंसईरान राष्ट्रपति अपीलMiddle East tensionIran missile attackIsrael defense systemDonald Trump peace appealTehran car bombnuclear deal cancelledIsrael-Iran conflictIraq air defenseMasoud PezeshkianTrump mediation
Next Story





