भारत
नए संसद भवन में आने वाली पहली विदेशी मेहमान बनीं इस देश की उपराष्ट्रपति
jantaserishta.com
3 Oct 2023 4:33 PM IST

x
नई दिल्ली: डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति रकेल पेना भारत के नए संसद भवन में प्रवेश करने वाली पहली विदेशी मेहमान बन गई हैं। भारत यात्रा पर आईं डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति रकेल पेना का देश के नए संसद भवन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने स्वागत किया।
भारत और डोमिनिकन गणराज्य, दोनों देशों के संबंधों को 25 ऐतिहासिक वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर हुई मुलाकात और बैठक के दौरान लोकसभा स्पीकर ने डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति को नए संसद भवन के बारे में जानकारी देते हुए यह बताया कि लोकतंत्र का यह मंदिर भारतीय संस्कृति का प्रतिबिम्ब है और नए संसद भवन में भारत की सांस्कृति विविधता परिलक्षित होती है।
उन्होंने हाल ही में नए संसद भवन में आयोजित लोकसभा के 13वें सत्र की जानकारी उन्हें देते हुए संसद में पारित नारी शक्ति वंदन कानून के बारे में भी बताया जिसके तहत लोकसभा और राज्यों की विधान सभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। दोनों नेताओं के बीच 13 और 14 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होने जा रहे जी-20 देशों की संसदों के पी-20 सम्मेलन को लेकर भी चर्चा हुई।
लोकसभा अध्यक्ष ने दोनों देशों के आर्थिक और व्यापारिक संबंधों पर भी की बात की। भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच पर्यटन क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई और इसके साथ-साथ स्पीकर बिरला ने पेना को उनके देश में होने वाले चुनाव के लिए शुभकामनाएं भी दी। भारत और डोमिनिकन गणराज्य, दोनों ही देशों में मई 2024 में ही आम चुनाव होना है।
Tagsउपराष्ट्रपति रकेल पेनारकेल पेनासंसद भवनओम बिरलाVice President Raquel PenaRaquel PenaParliament HouseOm Birla
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





