भारत

दबंगों की दबंगई, कार से टक्कर मार सोसाइटी का गेट तोड़ा

jantaserishta.com
12 Dec 2022 11:43 AM IST
दबंगों की दबंगई, कार से टक्कर मार सोसाइटी का गेट तोड़ा
x
देखें वीडियो।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में दबंगों का आतंक जारी है। रात के वक्त दबंगों ने बोलेरो कार से सेक्टर में हुडदंग मचाया और तेज रफ्तार से सेक्टर के लोहे के गेट को तोड़ डाला। गेट को तोड़कर बोलेरो सवार फरार हो गए। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना इलाके की एक सोसाइटी में ये घटना हुई है, जो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के जरिए अब पुलिस कार सवार को खोजने का प्रयास कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो कार ने शनिवार रात टक्कर मारकर डेल्टा 2 सेक्टर के गेट नंबर 3 को तोड़ दिया। इससे पहले कार सेक्टर के कई ब्लॉक में संदिग्ध हालत में घूमती सीसीटीवी में कैद हुई है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की है।
आरडब्लूए अध्यक्ष अजब सिंह भाटी ने बताया कि शनिवार रात 3:11 बजे बोलेरो कार गेट नंबर 1 से अंदर आती हुई दिखाई दी। पहले कार एल ब्लॉक के कैंटीन पर गई और फिर गेट नंबर 2 से होते हुए, जे ब्लॉक पहुंची। चार नंबर गेट पर बारात घर पर कुछ देर तक यह कार खड़ी दिखाई दी। फिर करीब सुबह के 4:18 पर बहुत तेजी से यह कार 3 नंबर गेट को तोड़ते हुए बाहर निकल गई।
सेक्टर में घूमते हुए गाड़ी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गाड़ी के नंबर और सीसीटीवी फुटेज को पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस से शिकायत की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story