भारत

घरेलू सहायिका को पीटा, काट दिए बाल, अब...

jantaserishta.com
20 May 2022 8:40 AM IST
घरेलू सहायिका को पीटा, काट दिए बाल, अब...
x

नई दिल्ली: दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक कारोबारी और उसकी पत्नी ने घरेलू सहायिका की पिटाई करने के बाद उसके बाल काट दिए। प्लेसमेंट एजेंसी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 48 वर्षीय पीड़िता रजनी तैमूर नगर में रहती है। उसके साथ प्लसेमेंट एजेंसी चलाने वाले प्रवीण भी रहते हैं। मूल रूप से पीड़िता सिलीगुड़ी की रहने वाली है। प्रवीण ने बताया कि आठ माह पहले राजौरी गार्डन में रहने वाले अभिनीत सिंह के यहां सात हजार वेतन पर पीड़िता को काम के लिए भेजा था।
प्रवीण ने बताया कि 17 मई की रात को अभिनीत फोन कर बताया कि रजनी की तबीयत खराब है। उसे अस्पताल में भर्ती करना है। अगले दिन अभिनीत रजनी को उनके पास से छोड़ कर चले गए। पीड़िता ने बताया कि उसके मालिक और उनकी पत्नी ने उसकी पिटाई की है और उसके बाल काट दिए। पीड़िता रजनी को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्रवीण ने बताया कि पीड़िता की हालत खराब है और उसकी शादी भी नहीं हुई है। उसका भाई मदद के लिए दिल्ली आ गया । पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story