भारत

घरेलू नौकरानी ने की चोरी, 3.80 लाख रुपए और गहनों के साथ गिरफ्तार

jantaserishta.com
31 Dec 2025 1:57 PM IST
घरेलू नौकरानी ने की चोरी, 3.80 लाख रुपए और गहनों के साथ गिरफ्तार
x
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी महिला की पहचान की.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में एंटी-बर्गलरी सेल ने एक महिला नौकरानी को गिरफ्तार किया है, पुलिस को उसके घर से चोरी के रुपए और गहने भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 दिसंबर को शिकायतकर्ता प्रीति ने अपने घर से गहनों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गई थी और 7 से 13 दिसंबर के बीच उनके घर से सोने और चांदी के गहने चोरी हो गए थे।
पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी महिला की पहचान की। फुटेज में एक नकाबपोश महिला को शिकायतकर्ता के घर में घुसते हुए और 15 मिनट में बाहर निकलते हुए देखा गया। महिला की पहचान घर की नौकरानी किरण के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने किरण की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया और उसकी पहचान करने में सफल रही।
पुलिस ने आरोपी को जानकीपुरी में उसके किराए के फ्लैट से गिरफ्तार किया, जहां वह अपनी चोरी की रकम का इस्तेमाल करके फ्लैट खरीदने की योजना बना रही थी। आरोपी के पास से पुलिस ने सोने का लॉकेट, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने के झुमके, चांदी की पायल और दो जोड़ी चांदी की बिछिया बरामद की।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चोरी की रकम को अपने एसबीआई अकाउंट में जमा किया था, जो कि लगभग 3.80 लाख रुपए थे। उसने यह पैसा अपने और अपने बच्चे के लिए एक छोटा फ्लैट खरीदने के लिए इकट्ठा किया था। आरोपी की पहचान किरण (27) के रूप में हुई, जो कि अंकित नामक व्यक्ति की पत्नी है।
इंस्पेक्टर विवेक मैंडोला के नेतृत्व में पुलिस ने इस मामले को सुलझाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 305 बीएनस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि अगर कोई घर में नौकरानी रख रहा है तो वह पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करा ले।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story