भारत

घर से 5.63 लाख रुपए की चोरी में मेड गिरफ्तार, 2.66 लाख रुपए कैश बरामद

jantaserishta.com
19 Jan 2026 1:01 PM IST
घर से 5.63 लाख रुपए की चोरी में मेड गिरफ्तार, 2.66 लाख रुपए कैश बरामद
x

सांकेतिक तस्वीर

बाकी की रकम को लेकर पूछताछ जारी है.
नई दिल्ली: दिल्ली में पंजाबी बाग पुलिस ने घर में चोरी का खुलासा करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती पर 5 लाख से अधिक कैश की चोरी का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पास से 2,66,600 रुपए बरामद कर लिए हैं। बाकी की रकम को लेकर पूछताछ जारी है।
15 जनवरी को पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को पंजाबी बाग इलाके में चोरी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया और अगले दिन 16 जनवरी को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई, जिसमें एचसी मुकेश भी शामिल थे। इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर संजय दहिया, एसएचओ/पीएस पंजाबी बाग ने किया, जबकि एसीपी पंजाबी बाग शिवम और डीसीपी वेस्ट जिला दराडे शरद भास्कर की देखरेख में यह ऑपरेशन सम्पन्न हुआ।
जांच के दौरान टीम ने 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलाके में जुटाई गई स्थानीय और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी लक्ष्मी (18) को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। वह पेशे से मेड है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के घर से कुल 5,63,000 रुपए की चोरी की थी, जिसमें से 2,66,600 रुपए नकद आरोपी के कब्जे से बरामद किए गए। बरामद की गई संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया के तहत सीज कर लिया गया। आरोपी लक्ष्मी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस ने बताया कि अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवती से पूछताछ की जा रही है कि उसके साथ कोई और तो इस वारदात में शामिल नहीं था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story