भारत

घरेलू विवाद: भाभी को मार डाला, भाई का कारनामा, मचा कोहराम

jantaserishta.com
1 Aug 2022 5:17 PM IST
घरेलू विवाद: भाभी को मार डाला, भाई का कारनामा, मचा कोहराम
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
फावड़े से अपने दिव्यांग भाई और भाभी पर हमला किया.

अकोला: महाराष्ट्र के अकोला में घरेलू विवाद में छोटे भाई ने फावड़े से अपने दिव्यांग भाई और भाभी पर हमला किया. इस वारदात में भाभी की मौके पर ही मौत हो गई और भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. जख्मी भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह घटना हिवरखेड़ गांव की है. जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. उसकी भाभी नेत्रहीन थी. इस घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की और कुछ ही घंटों में उसे दबोच लिया.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथ भागने में मां भी शामिल थी, लेकिन हत्या से उसका कोई लेना-देना नहीं है. बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते आरोपी की मानसिक स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी थी. इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया. महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया.
इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि परिवार में लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था. घायल शख्स की स्थिति खतरे से बाहर है. जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story