भारत

'LLB कर रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट तक घसीटेंगे...' , दो युवक ट्रैफिक पुलिस वालों से उलझ गए

jantaserishta.com
13 April 2026 9:43 AM IST
LLB कर रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट तक घसीटेंगे... , दो युवक ट्रैफिक पुलिस वालों से उलझ गए
x
वीडियो हुआ वायरल.
बस्ती: यूपी के बस्ती में ट्रैफिक पुलिस का वाहन चेकिंग करना दो युवकों को इस कदर नागवार गुजरा कि वह ट्रैफिक पुलिस के जवानों से ही भीड़ गए. इतना ही नहीं, ये युवक ट्रैफिक पुलिस वालों के साथ भी अभद्रता करने लगे और धक्का-मुक्की भी की. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी मनबढ़ दोनों युवकों की हेकड़ी निकालते हुए संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया. जबकि दूसरे की तलाश जारी है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां लोग मनबढ़ युवकों के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.
दरअसल पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज तिराहे का है. जहां शनिवार की शाम को ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी. तभी बाइक सवार युवकों को पुलिस ने रोक लिया. ये बात युवकों को इतनी नागवार गुजरी कि वह उनसे उलझ पड़े और अभद्रता करने के साथ-साथ धक्का-मुक्की भी करने लगे.
मनबढ़ युवक यहीं नहीं रुके, पुलिसवालों को अर्दब में लेने के लिए उनसे अंग्रेजी भी झाड़ने लगे. इस दौरान एक ने कहा कि हेल्लो मिस्टर ट्रैफिक मैन.. व्हाट इज योर प्रॉब्लम, आईएम लॉ स्टूडेंट. सबको चिरकुट समझ रहे हो क्या, एलएलबी कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट तक घसीटेंगे दुरुस्त हो जाओगे. इस पर भी ट्रैफिक पुलिस के दोनों जवान संयम का परिचय देते हुए युवकों को समझाने लगे. जिसपर युवक और अर्दब झाड़ने लगे.
इसके अलावा बीच सड़क ट्रैफिक पुलिस के नाम का नेम प्लेट पकड़ उन्हें धमकी देने लगे. युवकों का हाई वोल्टेज ड्रामा देख भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. युवकों की दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवकों की हेकड़ी निकालते हुए उनपर सरकारी काम में बाधा, बाद-विवाद और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आदित्य पांडेय नामक एक युवक को अरेस्ट भी कर लिया है.
डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि सदर कोतवाली के मालवीय तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस अपनी ड्यूटी दे रही थी. उसी दौरान दो युवक बाइक से आए और ट्रैफिक पुलिस से विवाद करने लगे. जिसके आधार पर पुलिस ने दो युवकों पर धारा 115(2), 352, 351(3), 121(1), 132 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है. मुख्य अभियुक्त आदित्य पाण्डेय जो जयपुरवा का रहने वाला है, उसे अरेस्ट कर लिया गया है. वहीं दूसरे अभियुक्त की तलाश जारी है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story