भारत

डस्टबिन से कुत्तों ने निकाला नवजात का शव, नजर पड़ी तो लोगों के उड़े होश

Nil dhankar
18 Feb 2024 5:49 PM IST
डस्टबिन से कुत्तों ने निकाला नवजात का शव, नजर पड़ी तो लोगों के उड़े होश
x
क्राइम न्यूज़

यूपी। बांदा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. किसी ने एक नवजात शिशु को डस्टबिन में फेंक दिया. इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. आवारा कुत्तों ने शिशु को डस्टबिन से निकालकर नोंच डाला. लोगों की नजर पड़ी तो उन्हें बचाव करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची ने क्षत-विक्षत मिले नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामला बबेरू कोतवाली के सिंगरौर आवासीय इंटर कॉलेज औगासी रोड का है.

यहां रहने वाले लोगों ने डस्टबिन के पास आवारा कुत्तों को नवजात शिशु को नोंच-नोंचकर खाते देखा. इससे उनके होश उड़ गए. आनन-फानन लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे तहसीलदार और कस्बा इंचार्ज ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस से कहा कि ये किसी निर्दयी महिला का काम लग रहा है. उसी ने बच्चे को यहां फेंका होगा. इसके बाद कुत्तों ने उसे नोंच डाला. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस घटना को लेकर बबेरू कोतवाली के हल्का इंचार्ज तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि कस्बे में नवजात का शव मिला है. जो कि डस्टबिन के बगल से पड़ा हुआ था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल पर उनकी टीम के साथ ही तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे थे. मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Story