भारत

कुत्तों की जान खतरे में! शिकारी के शौक से थर्राया इलाका

jantaserishta.com
24 April 2024 12:13 PM IST
कुत्तों की जान खतरे में! शिकारी के शौक से थर्राया इलाका
x

सांकेतिक तस्वीर 

मोहल्ले की एक महिला ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
प्रयागराज: प्रयागराज में शहर के शिवकुटी इलाके में एयरगन वाला शिकारी बेसहारा कुत्तों की जान का दुश्मन बना हुआ है। शिकार का शौकीन आरोपी एयरगन से कुत्तों को शिकार करता है। मोहल्ले की एक महिला ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान महिला ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की। पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एसीपी सिविल लाइंस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जोंधवल की रहने वाली बीना ने तहरीर दी है कि उनके मोहल्ले में एक दबंग किस्म का व्यक्ति जो शिकार का भी शौकीन है। वह अपनी एयरगन से बेसहारा कुत्तों का शिकार करता है। वह कई कुत्तों का शिकार कर चुका है। कुछ दिन पहले वह सड़क पर घूम रहे कुत्ते को मार रहा था। इस पर बीना ने विरोध किया। कुछ देर बाद आरोपी दो-तीन लोगों के साथ महिला के घर पहुंच गया और धमकी दी। आरोपी के पास कई जेसीबी और पेाकलैंड मशीन है। आरोप है कि वह एक खराब पोकलैंड मशीन सड़क पर खड़ी कर दिया है। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा होती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story