
x
Mhow. महू। महू के मध्य भारत अस्पताल के शौचालय में एक नवजात का क्षत-विक्षत शव मिला है। शरीर का आधा हिस्सा कुत्ते खा गए। मरीजों के परिजन सुबह शौचालय में पहुंचे, तब उन्हें शव दिखा। कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे की है। एक युवती ने अस्पताल के शौचालय में बच्ची को जन्म दिया और उसे वहीं छोड़कर चली गई। शनिवार सुबह मरीजों के परिजन ने देखा कि कुत्ते शौचालय में पड़े नवजात का शव खा रहे हैं। अस्पताल की महिला गार्ड ने कुत्तों को भगाया और अस्पताल प्रभारी को सूचित किया।
अस्पताल प्रभारी एचआर वर्मा के अनुसार, बच्ची के शव का ऊपरी हिस्सा गायब था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अस्पताल प्रभारी वर्मा का कहना है कि कई बार छावनी परिषद को आवारा कुत्ते पकड़ने को लेकर शिकायत की। परिषद के कर्मचारी पकड़कर भी ले गए, लेकिन बाद में कुत्ते फिर अस्पताल की ओर आ जाते हैं। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी में शुक्रवार-शनिवार की रात करीब ढाई बजे एक संदिग्ध युवक और नाबालिग लड़की बाइक से अस्पताल आते दिख रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार संदिग्ध युवक ने ओपीडी काउंटर पर पर्ची भी कटाई। इसमें नाबालिग की उम्र 17 साल बताई है। युवक ने लड़की के पेट में दर्द की बात कही थी। इसके बाद अंदर चले गए। आशंका है कि प्रसव के बाद यहीं से युवक और लड़की वापस गए थे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





