
x
बड़ी खबर
आगरा। आगरा में रविवार रात कुत्ते का भौंकना कुछ लड़कों को इतना बुरा लगा कि उन्होंने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। उसे बचाने आए एक बच्चे को भी आरोपियों ने पीटा। कुत्ते को खाना देने वाले ने 5 लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पूरी घटना CCTV में कैद भी हो गई। मामलाथाना हरीपर्वत क्षेत्र के नगला हरमुख का है। यहां रिक्शा चालक गब्बर अपने परिवार के साथ रहते हैं। गब्बर की गली में कुत्ता रहता था। उसे वो सुबह-शाम खाना खिलाते थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात को मोहल्ले के कुछ लड़के बोरा लेकर आए थे। घर के बाहर बैठे कुत्ते पर उन्होंने बोरे में भरने की कोशिश करते हैं, तभी वहां पर एक बच्चा आ गया।
उसने लड़कों से कुत्ते को छोड़ने के लिए कहा। इस पर लड़कों ने पहले उसको धक्का दे दिया। फिर दो थप्पड़ जड़े। इसके बाद कुत्ते को जबरन बोरे में भर लिया। इस दौरान बच्चा रोने लगता है। कुत्ते को छोड़ने की गुहार लगाता है। लेकिन लड़कों ने उसकी एक न सुनी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी आ जाते हैं। मगर लड़के कुत्ते को लेकर भाग जाते हैं। इसके बाद रिक्शा चालक की पत्नी कुत्ते की खोजबीन में जुट जाती है। घंटों बाद उनके घर से करीब एक किमी दूर कूड़े के कंटेनर में कुत्ते का शव मिलता है। कुत्ते के सिर से खून बह रहा था। फिर वह कुत्ते को शव को लेकर घर आती है। पुलिस को फोन कर सूचना दी। लोगों ने बताया कि लड़के कुत्ते के भौंकने को लेकर गुस्से में थे।
रिक्शा चालक ने जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो इसकी जानकारी एक्टिविस्ट विनीता अरोड़ा को दी गई। फिर एक्टिविस्ट को घटना को लेकर अधिकारियों को टैग करते हुए ट्वीट किया। इसके बाद पुलिस ने कुत्ते के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और दबंगों पर मुकदमा दर्ज किया। पोस्टमॉर्टम करने वाले प्राइवेट डॉक्टर ने बताया कि कुत्ते की बुरी तरह पिटाई के चलते उसके सिर और जबड़े की हड्डियां टूट गई थीं। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। सुनीता ने बताया कि पालतू कुत्ता लंबू 7 साल से उनके साथ रहता था। जब दबंग उसे उठा कर ले जा रहे थे, तो मेरा बेटा रो रहा था। पूरे मोहल्ले के सामने घटना हुई। मामले में ACP मयंक तिवारी ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत नगला हरमुख निवासी अमित, गौतम, अजय, हीरेंद्र और अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story