भारत

लिफ्ट में कुत्ता, मां के सामने बच्चे पर किया हमला

jantaserishta.com
16 Nov 2022 2:27 PM IST
लिफ्ट में कुत्ता, मां के सामने बच्चे पर किया हमला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी में 6 साल के मासूम बच्चे को लिफ्ट में कुत्ते ने काट लिया. जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया. यह घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद से बच्चा काफी डरा और सहमा हुआ है. मंगलवार दोपहर तीन बजे स्कूल से अपनी मां के साथ लिफ्ट से अपने घर की फ्लोर पर जा रहा था. अचनाक कुत्ते ने मासूम पर हमला कर दिया. कुत्ते के मालिक ने डंडे दिखाकर कुत्ते को डराया तब जाकर वह शांत हुआ.
इस घटना के बाद से सोसाइटी के लोग काफी गुस्से में हैं, बच्चे के पिता शिवम का कहना है कि कुत्तों के मुंह पर भी मास्क लगा होना चाहिए और उन्हें लिफ्ट में ले जाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए. मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को ऐसा कानून लाना चाहिए जिससे इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.
बच्चे के साथ हुई इस घटना के बाद से उसकी मां काफी डरी हुई है. उनका कहना है कि जिसके कुत्ते ने उनके बेटे को काटा है वह उनके जानकार हैं. इसलिए उन्होंने कुत्ते के साथ मालिक को लिफ्ट में आने दिया. उन्हें इस बात का जरा भी अहसास नहीं था कुत्ता उनके बच्चे पर हमला कर देगा.
लॉ रेजिडेंशिया सोसाइटी के AOA मेंबर अमित झा का कहना है कि यह घटना बहुत ही डरावनी है. हमने सोसाइटी में कुत्तों के लिए कुछ नियम कानून बनाए गए हैं. लेकिन कोई भी डॉग लवर उसका पालन नहीं करता है. इसलिए आने वाले दिनों में उनका पैनल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में इसकी शिकायत करेगा और ठोस कानून बनाने की मांग भी रखेगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story