भारत
कुत्ते ने 6 लोगों पर किया जानलेवा हमला, एक व्यक्ति का कान गायब
Shantanu Roy
11 Sep 2023 12:34 PM GMT

x
फरीदाबाद। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में कुत्ता लोगों की जान पर आफत बन आया है। ये कुत्ता अब 6 लोगों पर जानलेवा हमला कर चुका है। कुत्ते की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें कि फरीदाबाद के सूर्य विहार सेहतपुर पल्ला इलाके में शनिवार की देर शाम एक कुत्ते ने एक ही गली में तीन बच्चों सहित तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं कुत्ते के हमले से एक बच्चे को बचाने आए एक युवक पर तो कुत्ते ने ऐसा हमला किया की वह उसका एक कान ही खा गया। कुत्ते का हमला इतना गंभीर था कि सभी को फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
कुत्ते के हमले घायल सभी लोग सूर्य बिहार सेहतपुर पल्ला इलाके की गली नंबर 12 में रहते हैं। जिन्हें कुत्ते ने हमला कर बुरी तरह नोच डाला। जिनमें से एक ही परिवार के दो सदस्य हैं। जिनका नाम राजेश कुमार और उनकी 12 वर्षीय बेटी अंशी हैं। इसके अलावा अन्य घायल चार लोग एक परिवार के सदस्य हैं। इस हमले में घायल राजेश कुमार ने बताया की वह ड्यूटी से लौट रहा था जैसे ही वह अपनी गली में पहुंचा तो कुत्ता एक 6 वर्षीय बच्चे प्रेम पर हमला कर रहा था। इस हमले से उसने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते ने उसे पर ही पलटवार करते हुए हमला कर दिया।
इस हमले में वह नीचे गिर गया। जिसके बाद कुत्ते ने उसका कान ही नोच डाला। वहीं इस हमले में घायल 57 वर्षीय किशन कुमार का कहना है कि कुत्ता गली में ही घूम रहा था। जिसने पहले छोटे बच्चे प्रेम पर हमला किया फिर जब बच्चे प्रेम को उसे कुत्ते के हमले से बचाने का प्रयास किया गया तो उसने घर में घुसकर 12 वर्ष की अंशी और 4 वर्षीय ऋषभ पर हमला कर दिया। इस हमले में कुत्ते से बचाने के लिए 23 वर्षीय राजा भी कूद पड़ा, लेकिन कुत्ते ने उसे भी नहीं बख्शा और उसे पर भी जानलेवा हमला कर बुरी लहूलुहान कर दिया। इस हमले में घायल राजेश कुमार और किशन ने बताया कि पहले कुत्ता गली में ही किसी ने पाला हुआ था। लेकिन अब कुछ दिन पहले उसे छोड़ दिया। जिसके चलते कुत्ता हिंसक हो गया और उसने उन पर हमला कर दिया।
वहीं इस मामले में जब ड्यूटी डॉक्टर हितेश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक कुत्ते द्वारा हमले किए जाने के बाद तीन बच्चों सहित तीन वयस्क बुरी तरह घायल होकर अस्पताल पहुंचे थे। जिनकी हालत काफी गंभीर थी। कुत्ते के काटने के काफी गंभीर निशान थे। जिनमें से एक का तो कुत्ते ने कान ही खा लिया था। हलांकि सभी को प्रथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live

Shantanu Roy
Next Story