भारत
क्या भारत की तैयारियों की जानकारी चीन को देना चाहती है कांग्रेस: प्रल्हाद जोशी
jantaserishta.com
21 Dec 2022 3:40 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत चीन मसले पर कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी द्वारा दिए गए भाषण की सरकार की तरफ से कड़ी निंदा करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सवाल पूछा है कि क्या सोनिया गांधी भारत की तैयारियों और रणनीति की जानकारी शत्रु और विरोधी देश तक पहुंचाना चाहती हैं? उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को देश की जनता को इस सवाल का जवाब देना चाहिए। ऐसे संवेदनशील मसलों पर पहले भी सदन में चर्चा नहीं करवाए जाने के कई उदाहरणों की बात करते हुए जोशी ने कहा कि जो पार्टी चीन के अधिकारियों के साथ गुप्त बैठक करती हैं, चंदा लेती हैं और सांठगांठ रखती हैं उनका इतिहास भी देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भारत ने अपनी जमीन खोई, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता खोई और इनके हिंदी चीनी भाई भाई के नारे को भारत अभी भी भुगत रहा है।
विपक्षी दलों पर भारत की सरकार, रक्षा मंत्री, भारत की संस्थाएं यहां तक कि भारत की सेना पर भी भरोसा नहीं करने का आरोप लगाते हुए जोशी ने कहा कि कांग्रेस और कुछ अन्य राजनीतिक पार्टियां बाहर आकर ये बयान दे रहे हैं कि वे सदन में चीन पर चर्चा की मांग कर रहे हैं और सरकार चर्चा नहीं कराना चाहती है जबकि रक्षा मंत्री इस पर सदन में बयान दे चुके हैं, भारत की सेना की तरफ से भी बयान आ गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर सेना का मनोबल तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि सेना की पिटाई हुई है जबकि वास्तविकता इससे अलग है और इस पर सेना का भी बयान आ गया है। लेकिन कांग्रेस को हमारी सेना पर ही भरोसा नहीं है, हमारी व्यवस्था पर ही भरोसा नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





