भारत

महिला के वेश में बेचते थे डोडा ड्रग, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 Dec 2021 6:43 AM IST
महिला के वेश में बेचते थे डोडा ड्रग, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

नोएडा: अपराध को अंजाम देने के लिए अपराधी अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसी क्रम में नोएडा पुलिस ने महिलाओं की तरह सूट-सलवार पहनकर मादक पदार्थ बेचने के आरोप में दो लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ढाई किलोग्राम डोडा बरामद किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि बीटा-2 के थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार को सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल के रहने वाले सैन्टू और ग्रेटर नोएडा के दादरी निवासी राहुल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पांडे ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने ढाई किलोग्राम डोडा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी महिला के वेश में मादक पदार्थ बेचते थे, ताकि पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाए।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि उन्हें नशे की खेप कौन सप्लाई करता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story