भारत

सीबीआई के पास IPS रश्मि शुक्ला की फोन टैपिंग रिपोर्ट से जुड़े दस्तावेज, हाई कोर्ट ने सरकार को दिया था आदेश

jantaserishta.com
31 Aug 2021 3:54 PM IST
सीबीआई के पास IPS रश्मि शुक्ला की फोन टैपिंग रिपोर्ट से जुड़े दस्तावेज, हाई कोर्ट ने सरकार को दिया था आदेश
x
क्या है मामला?

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला की फोन टैपिंग रिपोर्ट से जुड़े दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए हैं. पिछले कई दिनों से बॉम्बे हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई चल रही थी. सीबीआई ने महाराष्ट्र सरकार से रिपोर्ट की मांग की थी. जिसके बाद हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से केस से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई को दोने को कहा था.

क्या है मामला
यह मामला पिछले साल पुलिस ट्रांसफ़र के दौरान कथित तौर से पैसे लेने का है. इस बात की जानकारी इस समय एसआईडी की चीफ़ रश्मि शुक्ला ने अपनी गुप्त रिपोर्ट में सरकार को बताई थी. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया था कि वह 31 अगस्त से पहले सभी दस्तावेज सीबीआई को दे दे, ताकि वह अपनी जांच आगे बढ़ा सके. इसी साल सीबीआई ने अपनी प्राथमिक जांच के बाद पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया था, जिसमें ट्रांसफ़र का भी ज़िक्र किया गया था. सीबीआई को अब सर्टिफ़ाइड कॉपी मिल गई है, जो उन्होंने उस समय के महाराष्ट्र के डीजीपी को दी थी, जिसमें डिजिटल डिवाइज़ और पंचनामा का भी समावेश था.
रश्मि शुक्ला ने उस समय अपनी रिपोर्ट डीजीपी को दी थी और बाद में यह रिपोर्ट महाराष्ट्र सरकार को दी थी, जिससे पता चला था कि कैसे कुछ अधिकारियों को कथित तौर से पैसे देकर मनचाही पोस्टिंग मिली थी. यह रिपोर्ट कुछ फ़ोन कॉल को इंटरसेप्ट करने के बाद बनाई गई थी. हाईकोर्ट ने अपने एक ओर्डर में कहा था कि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल लिमिटेड होगा, जो अनिल देशमुख पर लगे आरोप से जुड़े होंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story