भारत

डॉक्टर की अनियंत्रित कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

jantaserishta.com
6 March 2026 2:01 PM IST
डॉक्टर की अनियंत्रित कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल
x
मचा हड़कंप.
सूरत: गुजरात के सूरत में गुरुवार देर रात पाल-उमरा पुल पर डॉ. विरलकांत चौधरी की कार अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। यह जानकारी शुक्रवार को गुजरात पुलिस ने दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया, "यह दुर्घटना गुरुवार देर रात हुई। अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हम घायलों के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। शराब के सेवन की जांच के लिए मेडिकल टेस्ट और वाहन का तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा। पुल से सीसीटीवी फुटेज की भी समीक्षा की जा रही है।"
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वैसे ही हम लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। डॉ. विरलकांत चौधरी ने पूछताछ में बताया कि एक लंबी सर्जरी के बाद वह आधी रात के आसपास घर लौट रहे थे, तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर तीन मोटरसाइकिलों और एक टेम्पो से टकरा गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए सिविल और शायोना अस्पतालों में ले जाया गया। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि डॉक्टर विरलकांत तेज गति से गाड़ी चला रहा था और पहले एक टेम्पो से टकरा गया। देखने से लग रहा था कि वह शराब के नशे में थे और उनकी गाड़ी भी सही नहीं चल रही थी।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि देर रात की सर्जरी के बाद थकान दुर्घटना का कारण हो सकती है। एफएसएल और चिकित्सा जांच की रिपोर्ट आने के बाद अधिकारी सभी संभावित पहलुओं की जांच करेंगे। इस टक्कर के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया, जिसे तुरंत दूर कर दिया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story