भारत

डॉक्टर की बढ़ी मुश्किलें, सरकारी आवास में पॉर्न वीडियोज रिकॉर्ड करने का आरोप

jantaserishta.com
20 May 2025 3:39 PM IST
डॉक्टर की बढ़ी मुश्किलें, सरकारी आवास में पॉर्न वीडियोज रिकॉर्ड करने का आरोप
x
बड़ा खुलासा.
संत कबीर नगर: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में एक महिला ने अपने डॉक्टर पति पर हैरान करने वाले आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि पति अपने सरकारी आवास पर पॉर्न वीडियोज बनाते हैं और खुद को ट्रांसजेंडर बताकर उन्हें पॉर्न वेबसाइट पर अपलोड करते हैं. विरोध करने पर मारपीट करते हैं. इसको लेकर महिला ने पुलिस से शिकायत की है. जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर के आवास को सील कर दिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
आपको बता दें कि संत कबीर नगर सीएचसी में तैनात डॉक्टर वरुणेश की पत्नी ने उनपर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है. पत्नी का आरोप है कि वरुणेश सरकारी आवास में अपनी पॉर्न वीडियो बनाते हैं और अपने को ट्रांसजेंडर बताकर पॉर्न साइट पर उन वीडियोज को अपलोड करते हैं. वीडियो में वो किसी लड़के के साथ नजर आते हैं. दोनों का चेहरा ढका हुआ रहता है.
बकौल पत्नी- जब मुझे इसकी जानकारी हुई तो मैंने इसकी शिकायत डॉक्टर पति से की. लेकिन पति ने मेरे साथ मारपीट की. जब मैंने ये बात अपने पिता और भाई को बताई तो वो लोग घर आए, मगर पति ने उनके साथ भी मारपीट की और अनाप-शनाप बोलकर भगा दिया. वरुणेश पॉर्न साइट पर अपनी अश्लील वीडियो बेचते हैं. यह सब काम वह अपने सरकारी आवास पर करते हैं. इससे पहले भी उनके अफेयर रहे हैं.
संत कबीर नगर के एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक्शन लिया. डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है, साथ ही उसे हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. डॉक्टर के सरकारी आवास की वीडियोग्राफी कराकर उसे सील कर दिया गया है. फिलहाल, ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इसको लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story